FY 2025-26 के लिए Year End GST Compliance Checklist: व्यवसायों को वित्तीय वर्ष समाप्ति से पहले क्या करना चाहिए

Rajesh Kumar at  2026-03-07  at 11:56:17
FY 2025-26 के लिए Year End GST Compliance Checklist: व्यवसायों को वित्तीय वर्ष समाप्ति से पहले क्या करना चाहिए
FY 2025-26 के लिए Year End GST Compliance Checklist: व्यवसायों को वित्तीय वर्ष समाप्ति से पहले क्या करना चाहिए

वित्तीय वर्ष FY 2025-26 के समाप्त होने और नए वर्ष FY 2026-27 की शुरुआत से पहले सभी व्यवसायों और professionals के लिए GST compliance से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य पूरे करना जरूरी होता है। वर्षांत पर GST return reconciliation, Input Tax Credit (ITC) की जांच, outward और inward supplies का मिलान तथा stock verification जैसे कई कार्य करने होते हैं ताकि भविष्य में किसी प्रकार की tax demand या notice से बचा जा सके। जिन taxpayers को zero rated supply जैसे export या SEZ supply करना है उन्हें 31 मार्च 2026 से पहले LUT filing करनी होगी। इसी तरह जिन व्यवसायों का turnover निर्धारित सीमा के भीतर है वे GST Composition Scheme या QRMP scheme चुन सकते हैं। साथ ही नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत में invoice series reset करना और aggregate turnover के आधार पर e-invoicing rules की applicability भी जांचना आवश्यक है।

वर्षांत पर GST compliance checklist में कई अन्य महत्वपूर्ण बिंदु भी शामिल होते हैं जैसे books of accounts और GST returns के बीच turnover reconciliation, GSTR-2B के साथ ITC matching, unpaid vendor invoices पर Rule 37 के अनुसार ITC reversal, तथा exempt supplies के लिए Rule 42 के तहत ITC calculation। इसके अलावा exporters को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि export proceeds FEMA rules के अनुसार समय पर प्राप्त हों, अन्यथा refund reversal की स्थिति बन सकती है। जिन businesses का turnover ₹5 करोड़ से अधिक है उन्हें 1 अप्रैल 2026 से e-invoice लागू करना होगा। साथ ही RCM liability, supplier e-invoice status verification, Rule 86B के तहत 1% cash payment condition तथा DRC-03A के माध्यम से demand adjustments जैसे नियमों का पालन करना भी जरूरी है। सही तरीके से year end GST planning करने से नया वित्तीय वर्ष बिना किसी compliance risk के शुरू किया जा सकता है।



Labels: All GST News

News Updates

GST Templates