GST Registration हर व्यापारी, सर्विस प्रोवाइडर या E-commerce seller के लिए अनिवार्य होता है, यदि उसकी टर्नओवर ₹20 लाख (या ₹10 लाख कुछ राज्यों में) से अधिक है। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
Step 1: GST Portal Visit करें
GST की आधिकारिक वेबसाइट www.gst.gov.in पर जाएं और “Services > Registration > New Registration” पर क्लिक करें।
Step 2: PAN, Mobile और Email Verify करें
PAN नंबर डालें, Email और Mobile OTP से verify करें। इसके बाद Temporary Reference Number (TRN) जनरेट होगा।
Step 3: TRN Login करके Details Fill करें
Business Details: Firm name, Constitution, Start date
Promoter/Partner Details: PAN, Aadhaar, Photo
Authorized Signatory: Email, Mobile, PAN
Principal Place of Business: Address Proof & NOC
Step 4: आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें
PAN Card – व्यापार/फर्म का
Aadhaar Card – Authorized person का
Electricity Bill / Rent Agreement – Address proof
Bank Statement – Business account का
Photograph – JPG/PDF में
Step 5: फॉर्म Submit करें EVC या DSC से
यदि Individual या Proprietorship है तो OTP से EVC करें। Company/LLP के लिए DSC अनिवार्य होता है।
Common Mistakes और Queries से कैसे बचें?
बहुत बार विभाग Registration application पर Query issue करता है जिससे Approval में Delay होता है या Rejection हो जाता है। नीचे बताई गई गलतियों से बचें:
❌ सामान्य गलतियाँ:
Bank Statement या Utility Bill पुराना होना (3 महीने से ज्यादा)
Rent Agreement के बिना Rented Property का claim
Owner से NOC न लगाना
Photo या Signature का साफ न होना
Aadhaar Authentication न करना
✅ Query आने पर कैसे Reply करें?
GST Portal पर लॉगिन करें और Dashboard पर ‘View Notice’ में Query देखें।
Query PDF Download करें – इसमें department ने objection clearly mention किया होता है।
Document Prepare करें – जो कमी है उसे rectify करें। जैसे:
नया Utility Bill अपलोड करना
Owner से Signed NOC देना
Proper photograph & PAN re-upload करना
Clarification Section में Explanation दें – Short, polite और specific language में
Submit करें – EVC या DSC से
? Tip:
अगर आपको बार-बार Query आ रही है, तो किसी GST Practitioner की मदद लें। और हमेशा application submit करने से पहले सारे डॉक्यूमेंट एक बार verify कर लें।