GST कानून में एक बड़ा technical point ये है कि कई चीजें जो अपने आप में exempt होती हैं, जैसे पानी (water), रेत (sand), मिट्टी (soil), बिजली (electricity) आदि, वो जैसे ही works contract का हिस्सा बनती हैं, उन पर GST लागू हो जाता है। उदाहरण के लिए, pure water पर normal supply में कोई GST नहीं है, लेकिन अगर किसी contractor ने government के लिए water pipelines बिछाने का contract लिया है, तो पूरा contract service मानी जाएगी और taxable हो जाएगी। यही नियम sand, soil या electricity पर भी लागू होता है। electricity अपने आप में GST से बाहर है लेकिन अगर आप किसी power project के works contract में electrical fittings या installations कर रहे हैं, तो पूरा contract GST के दायरे में आ जाएगा। GST works contract rules कहते हैं कि कोई काम यदि immovable property से जुड़ा है, और वो composite contract है, तो उसमें उपयोग किए गए goods चाहे exempt ही क्यों न हों, पूरी value पर GST लगेगा। यही कारण है कि कई businesses को ये misconception रहता है कि अगर goods exempt हैं, तो works contract भी exempt होगा। मगर reality बिल्कुल अलग है। contractors को अपने contracts को carefully draft करना चाहिए ताकि GST rate सही से implement हो सके और compliance mistakes न हों।
कई बार देखने को मिलता है कि businesses या contractors ये सोचकर relax हो जाते हैं कि उन्होंने ऐसी goods supply की हैं जो otherwise exempt हैं। पर GST law में works contract की definition इतनी broad है कि उसमें goods और services को अलग-अलग नहीं देखा जाता। मान लीजिए किसी contractor ने बिजली के poles लगाने का काम लिया, और उसमें कोई ऐसी material इस्तेमाल हो रही है जो normally GST exempt है, तो भी पूरा contract taxable रहेगा। वही बात sand filling works में होती है। Sand supply खुद में exempt हो सकती है, पर जैसे ही ये किसी road construction या building project का हिस्सा होती है, उसपर भी GST लगेगा। GST works contract rules और notifications time-to-time update होते रहते हैं। जैसे Notification No. 11/2017-CT (Rate) में certain concessional rates दिए गए हैं, जैसे water supply schemes के लिए 12%, लेकिन private projects के लिए अक्सर 18% GST applicable रहता है। GST on exempted goods under works contract एक tricky area है क्योंकि small businesses अक्सर इसे समझने में गलती कर बैठते हैं और tax notices का सामना करना पड़ता है। इसलिए contracts को draft करते समय experts की advice लेना बहुत जरूरी है, ताकि disputes और penalties से बचा जा सके।
Example 1: Water (पानी) Normal supply में pure पानी पर कोई GST नहीं लगता, जैसे tanker से पानी ले जाना। लेकिन works contract के तहत जैसे ही government के लिए water pipelines बिछाने, water treatment plants बनाने का काम होता है, उस पर पूरा contract taxable हो जाता है। GST rate 12% या 18% हो सकता है।
Example 2: Sand (रेत) Simple sand supply पर normal conditions में GST नहीं लगता। पर अगर वही sand किसी road construction या building filling project में इस्तेमाल होती है, तब works contract की category में आकर 18% GST लगता है।
Example 3: Soil (मिट्टी)मिट्टी की simple sale, जैसे खेती के लिए, GST से exempt होती है। लेकिन landscaping, embankment बनाने या earthwork projects में जब soil इस्तेमाल होती है, तब पूरे contract पर 18% GST लागू होता है।
Example 4: Electricity (बिजली)Electricity पर direct supply में कोई GST नहीं लगता। लेकिन works contract के तहत electrical installations, transformer erection या power plant construction के contracts पर 18% GST लगता है।
Example 5: Stone / Rubble (पत्थर / गिट्टी / मुरम)Raw stone या rubble की normal supply पर कई बार GST नहीं लगता। लेकिन वही पत्थर या गिट्टी अगर road construction, dam construction जैसे works contract में use होती है, तब पूरी contract value पर 18% GST लगेगा।