GST Notice ASMT-10: Section 61 के 12 Parameters और उनका जवाब कैसे दें

Tax Man at  2025-07-22  at 17:08:14
GST Notice ASMT-10: Section 61 के 12 Parameters और उनका जवाब कैसे दें
GST Notice ASMT-10: Section 61 के 12 Parameters और उनका जवाब कैसे दें

GST ASMT-10 Notice क्या है?

ASMT-10 Notice सेक्शन 61 के अंतर्गत तब जारी किया जाता है जब डिपार्टमेंट को आपके GST रिटर्न्स की scrutiny में कोई विसंगति (discrepancy) मिलती है। हाल ही में एक Notice में कुल 12 parameters पर सवाल उठाए गए थे, जो अकसर सभी व्यापारियों के लिए सामान्य हो सकते हैं। आइए इन सभी पॉइंट्स को समझते हैं और प्रत्येक का उत्तर कैसे दें यह भी जानते हैं।

1. GSTR-1 और GSTR-3B/9 में भिन्नता

उदहारण के लिए आपने GSTR-1 में supply ₹10000 दिखाई लेकिन GSTR-3B में ₹50000 दिखाई है जीमे ५०००० का अन्तर है तो आप अपने Return का डाटा देखकर पता करें कि कहीं आपने वह सप्लाई किसी अन्य GSTR 3b में तो नहीं दिखाई है । इसका जवाब देने के लिए आपको month-wise invoice summary देनी चाहिए और किसी clerical या omission की गलती को उचित ढंग से justify करना चाहिए।

2. GSTR-7 (TDS) और GSTR-3B में mismatch

अगर आपने TDS कटवाया है और उसे GSTR-7 में दर्शाया गया है लेकिन GSTR-3B में उसकी रिपोर्टिंग नहीं है, तो आप TDS Certificate और 3B का reconciliation प्रस्तुत करें। अगर TDS Deductor ने किसी अन्य वर्ष का TDS इस वर्ष में कटौती की है तो वर्षवार TDS कटौती एवं टर्नओवर का तुलनात्मक विवरण जवाब के साथ संलग्न करें .

3. GSTR-8 (TCS) और GSTR-1 में mismatch

इसी तरह, अगर किसी e-commerce operator ने आपका TCS deduct किया है, तो उसका रिकॉर्ड GSTR-1 और GSTR-8 में reconcile करें और supporting documents लगाएं।

4. RCM liability less दिखाना

RCM supplies GSTR-2A में दिख रहे हैं लेकिन आपने GSTR-3B में NIL liability दिखाई। इसका उत्तर देने हेतु उन invoices की list दें जो reverse charge में आती हैं और आपने क्यों उन्हें discharge नहीं किया, इसका स्पष्टीकरण दें।

5. E-Way Bill और GSTR-3B में अंतर

अगर आपके E-way bills में दिखाए गए outward supply GSTR-3B से ज्यादा हैं, तो month-wise EWB रिपोर्ट और 3B comparison दें। clerical गलती को भी accepted reason मान सकते हैं। यदि आपने E-Way Bill कैंसिल कर दिया है तो इसका प्रूफ संलग्न करें या आप तकनीकी कारणों से E-Way Bill कैंसिल नहीं कर पाए तो इसका उचित सबूत प्रस्तुत करें .

6. Excess ITC in GSTR-3B vs GSTR-2A

उदहारण के लिए आपने ₹100000 ITC क्लेम किया जबकि GSTR-2A में 90000 थी इसलिए 10000 का अंतर आ रहा है। आपको supplier-wise ITC claim की spreadsheet देनी चाहिए और non-reflected invoices का कारण बताना चाहिए। यदि GSTR के 8A Table में पूरी ITC दिख रही है तो उसे संलग्न कर प्रस्तुत कर सकते है .

7. Section 16(4) के बाद ITC क्लेम

यह SEction कहता है कि आप किसी भी वित्ते वर्ष की आईटीसी या Input TAX Credit अगले वित्तीय वर्ष के सितम्बर माह के GSTR3B रिटर्न के फाइल करने की अंतिम तारिख तक ही क्लेम कर सकते हैं. उदहारण के लिए यदि आपकी कुछ invoices FY 2021-22 के थे लेकिन आप ने उन्हें 24 OCtober 2022 के बाद क्लेम किया। Section 16(4) के अनुसार, cutoff date के बाद ITC claim inadmissible है। इस पर आप payment delay की valid reason और rectification strategy दे सकते हैं। या फिर DRC03 में ITC Reverse कर सकते है.

8. Non-filing suppliers से ITC claim

अगर आपने उन suppliers से ITC लिया है जिन्होंने GSTR-3B नहीं भरा है, तो ये inadmissible माना जा सकता है। जवाब में आप यह स्पष्ट करें कि आपने ITC तब लिया जब supplier ने filing की थी या उनके filing proof दें।

9. Cancelled RC वालों से ITC

किसी भी डीलर का RC cancel होने के बाद उससे लिए गए ITC पर रोक लग सकती है। इसका समाधान ये है कि आप उसका filing status, RC cancel date, और उस invoice की date को match करें और प्रमाण दें कि RC valid थी उस समय।

10. Ab-initio cancelled RC

अगर किसी supplier का RC शुरू से ही invalid है (ab-initio cancelled), तो उससे लिया गया ITC पूरी तरह गलत माना जाएगा। इसका जवाब देते समय आपको ऐसे supplier से distance दिखाना होगा, जैसे कि गलती से गलत GSTIN mention हुआ हो।

11. ITC claimed after deadline

Section 16(4) के अनुसार, ITC claim की last date FY 2018-19 के लिए 20 अक्टूबर 2019 थी। अगर आपने इसके बाद ITC claim किया है तो ये inadmissible है। आप clarification दें कि आपने यह क्यों किया – क्या कोई technical error था या कोई procedural misunderstanding।

12. Interest under Section 50(1)

यहाँ पैरामीटर आप द्वारा विलम्ब से भरे गए GSTR 3b Returns से सम्बंधित है जिसमे विलम्ब अवधि पर 18 प्रतिशत प्रतिवर्ष के हिसाब से ब्याज Cash में अगला रिटर्भन भरते वक्त भरना होता है. जैसे कि आपको Notice में बताया गया कि आपने कुछ महीनों के लिए ₹1000 का interest नहीं भरा, जिसमें ₹500 CGST और ₹500 SGST शामिल है। जवाब में आप या तो इसे तुरंत चुकाएं या फिर बैंकिंग error, interest calculation mismatch जैसे कारण प्रस्तुत करें।

उत्तर कैसे दें?



  • ऑनलाइन जवाब: GST पोर्टल पर लॉगिन कर ASMT-10 Notice पर Reply सेक्शन में जाकर सभी पैरामीटर को point-wise justify करें।

  • Attachments: Month-wise GSTR-1, 3B, 2A की excel sheet, ITC reconciliation, supplier RC status, invoice copies, और अन्य relevant proof अपलोड करें।

  • Language: उत्तर हिंदी या इंग्लिश में acceptable होता है लेकिन दस्तावेज़ English में होना चाहिए।



निष्कर्ष

ASMT-10 Notice एक प्रकार का pre-notice है जिसका जवाब देने की समय सीमा सामान्यतः 30 दिन होती है या इससे कम भी हो सकती है . इस समय सीमा के भीतर जवाब देना आवश्यक है, अन्यथा आपको नोटिस जारी कर दिया जायेगा जिसमे Penalty का प्रावधान भी है. यदि समय सीमा ख़तम हो चुकी है परन्तु विभाग द्वारा आपको अभी तक नोटिस जरी नहीं किया गया है तो आप विभाग के अधिकारी से निवेदन कर Additional Informartion/Reminder जारी करने को कह सकते है. रिमाइंडर जारी करने पर रिमाइंडर में दी गयी समय सीमा में आप जवाब प्रस्तुत कर सकते हैं . ASMT-10 Notice को नजरअंदाज करना गंभीर कार्रवाई को आमंत्रित कर सकता है, जैसे Show Cause Notice under section 73(1)। हर पैरामीटर का जवाब logical, data-supported और समय पर देना अत्यंत आवश्यक है। अगर स्वयं न कर सकें तो किसी GST expert की सहायता लें।

यह लेख सभी व्यापारियों के लिए उपयोगी है जिनको ASMT-10 Notice मिला है या मिल सकता है। इसे bookmark करें और अपनी team को भी share करें ताकि Compliance में कोई कमी न रह जाए।


Labels: All careernews , Assessment , Notices , Assessment Details